नवादा, जुलाई 21 -- जिले के सरकारी स्कूलों के 12 हजार से अधिक शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग ने बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 के तहत तबादलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्थानांतरण की प्रक्रिया इसी महीने 29 जुलाई से ऑनलाइन शुरू होने जा रही है। डीपीओ स्थापना शिव कुमार वर्मा ने बताया कि तबादले की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इसे तीन अलग-अलग चरणों में बांटा गया है, जो 31 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। तबादले की प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है। स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक 29 जुलाई से 5 अगस्त तक पोर्टल पर लॉगिन करके अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज करा सकेंगे। पहले चरण के तहत सबसे पहले स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन और समानुपातिकरण का काम किया जाएगा। इसके लिए 7 अगस्त से 9 सि...