लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के जनपदीय व अंतर्जनपदीय स्थानांतरण किए जाने की मांग की गई है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय का कहना है कि शिक्षकों को उनके घर के निकट तैनाती मिलने से उनका मन पढ़ाई कराने में अधिक लगेगा। दूसरे जिलों में वर्षों से तैनात शिक्षकों को स्थानांतरण होने से लाभ मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग को जिलों को तीन श्रेणियों ए, बी व सी श्रेणी में बांटना चाहिए। पांच-पांच वर्ष में स्थानांतरण की सुविधा शिक्षकों को मिलनी चाहिए। जिससे उन्हें लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...