मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नियोजित शिक्षकों की कालबद्ध प्रोन्नति को लेकर प्रखंडों से सूची मांगी गई है। अंतर राशि के भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर शिक्षक मंगलवार को शिक्षा भवन पहुंचे थे।शिक्षकों से वार्ता करते हुए डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने वेतन सरंक्षण को लेकर दो दिनों में पत्र जारी करने का आदेश दिया। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय संगठन प्रभारी लखन लाल निषाद ने कहा कि सभी संवर्ग के विद्यालय अध्यापक, विद्यालय प्रधान और प्रधानाध्यापक को वेतन संरक्षण का लाभ देते हुए निर्धारण की सहमति बनी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने एक-दो दिनों में पत्र जारी करते हुए निर्धारण करने की बात कही है। इसके साथ ही सभी संवर्ग के विद्यालय अध्यापक और विशिष्ट शिक्षकों को महंगाई भत्ता और आवास भत्ता की अंतर राशि के भुगतान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.