बहराइच, मार्च 11 -- पयागपुर, संवाददाता। पयागपुर के स्पेशल एजुकेटर राजेश कुमार पटेल तथा आरती सिंह ने विद्यालयों के शिक्षकों को बुधवार को प्रशस्त एप डाउनलोड कराया। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा कमाल शिवदहा में इस ऐप के बारे में जानकारी दी। बताया कि विद्यालय में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों की इस ऐप के माध्यम से स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग में पहचान किए गए बच्चों का नामांकन तथा प्रमाण पत्र एवं उनसे संबंधित सभी सुविधाओं को प्रदान करने की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विकास क्षेत्र के 167 विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में प्रशस्त ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया जारी है। प्राथमिक विद्यालय पडेरा, कलहावापुर, पिपरा कमाल शिवदहा मे प्रशस्त ऐप डाउनलोड कराया गया l इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र, दिनेश कुमार, महिमा दुबे...