लखीमपुरखीरी, जुलाई 24 -- शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन का समय बढ़ाकर पांच अगस्त कर दिया गया है। अब वही शिक्षक आवेदन कर सकते हैं जो विभाग में ही कार्यरत हैं। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका के अनुपालन में समय बढ़ाया गया है। शासनादेश से आच्छादित शिक्षकों को आवेदन करने का अतिरिक्त समय दिया गया है। बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि विभाग में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं ही अब अन्तर्जनपदीय तबादला के लिए पांच अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पात्र शिक्षक व शिक्षिकाएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन पत्र पांच अगस्त तक जमा कर सकते हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर...