प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज। राजकीय शिक्षक संघ ने चयन वेतनमान प्राप्त कर चुके शिक्षकों के अध्यापन कालचक्र में बदलाव की मांग की है। प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर प्रसाद पांडेय और प्रांतीय अध्यक्ष सत्य शंकर मिश्रा ने अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) को पत्र लिखा है कि सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) को सप्ताह में 36 एवं प्रवक्ता को 30 कालचक्र के अध्यापन करने की व्यवस्था है। सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता क्रमश: पांच और तीन साल की सेवा के बाद पदोन्नति के हकदार हो जाते है। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें समय पर पदोन्नति नहीं मिल पाती है। लिहाजा जिन सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता को चयन वेतनमान मिल चुका है, उनके अध्यापन कालचक्र में परिवर्तन करते हुए क्रमश: 30 एवं 24 कालचक्र अध्यापन के लिए निर्धारित होना चाहिए। यह भी पढ़ें- प...