हल्द्वानी, मार्च 31 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। दुर्गम स्कूलों से शिक्षकों को हटाकर सुगम विद्यालयों में किए जा रहे अटैचमेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राजकीय शिक्षक संघ ने रामगढ़ ब्लॉक से हल्द्वानी और कोटाबाग जैसे सुगम क्षेत्रों में शिक्षकों के अटैचमेंट पर कड़ा ऐतराज जताया है। इसे स्थानांतरण नियमावली का उल्लंघन बताते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर आदेशों को निरस्त करने की मांग की है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि एक तरफ विभाग सभी प्रकार के अटैचमेंट समाप्त करने का दावा करता है, वहीं मनमाने तरीके से समायोजन किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पहाड़ के विद्यालयों से शिक्षकों को हटाया जा रहा है, तो वहां पढ़ रहे छात्रों के पाठ्यक्रम और भविष्य का क्या होगा? अटैचमेंट के कारण शिक्षक का वेतन मूल विद्यालय से ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.