शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के बाद उन्हीं पर बनाया जा रहा परीक्षा लेने का दबाव
जमशेदपुर, अगस्त 3 -- कोल्हन विश्वविद्यालय के जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में इंटरमीडिएट अनुभाग को लेकर एक अजीब स्थिति पैदा हो गई है। राजभवन के एक पत्र के आधार पर कॉलेज प्रशासन ने इसी साल मार्च और मई में इंटरमीडिएट के शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी थीं, जिसमें केवल नए नामांकन बंद करने का निर्देश था। हैरानी की बात यह है कि अब कॉलेज प्रशासन झारखंड अधिविद्य परिषद की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संचालन के लिए उन्हीं निकाले गए शिक्षकों पर दबाव बना रहा है। इस दोहरे रवैये से शिक्षकों और कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, तो परीक्षा के लिए उनका सहयोग क्यों मांगा जा रहा है। कर्मचारियों ने इसे कॉलेज प्रशासन का मनमाना फैसला बताते हुए निष्पक्ष जांच और बहाली की मांग की है। इस मामले में श्रम विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.