धनबाद, अप्रैल 19 -- झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ धनबाद की ओर से शनिवार को डीईओ अभिषेक झा को सम्मानित किया गया। वर्ष 2023 में योगदान देने वाले शिक्षकों की सेवा संपुष्ट करने के लिए संघ की ओर से डीईओ का आभार व्यक्त किया गया। शिक्षकों को सेवा पुस्तिका प्रदान किया गया। शिक्षकों ने वेतन के लिए राशि उपआवंटित करने की भी मांग की। मौके पर विभाग के प्रधान लिपिक राजीव चौधरी, लिपिक रखाल मंडल, सपन कुमार को भी संघ अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, संघ सचिव जय होरो, प्रियंका कुमारी, गौतम सहाय समेत अन्य ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में संघ के राज्यकीय सदस्य लक्ष्मी नारायण, सुरेंद्र तुरी, संतोष मुखर्जी, किशन मंडल, बिनोद कुमार, प्रभात चौधरी, गणेश महतो, बासुदेव महतो, विकाश शर्मा, कुंदन चौधरी, सुनीता सिंह, विभाष चौधरी, समरेश मौजूद थे। यह भी पढ़ें- शिक्षकों के वेतन भुगतान को...