भागलपुर, जुलाई 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में बिहार राज्य विवि सेवा आयोग (बीएसयूएससी) से 2019 में काफी संख्या में शिक्षकों की बहाली हुई थी, लेकिन सात सालों से उनकी सेवा संपुष्टि का मामला अटका हुआ है। इतने दिनों में कई बार सिंडिकेट और सीनेट की बैठकें हुई, पर सेवा संपुष्ट नहीं हुई है। इस कारण शिक्षकों का पटना में पे वेरिफिकेशन सेल में आवेदन रिजेक्ट कर दिया जा रहा है। वहां आवेदन के साथ सिंडिकेट के अनुमोदन की कॉपी मांगी जा रही है। इस समस्या को लेकर सीनेट सदस्य डॉ. आनंद शंकर एवं डॉ. विवेक सिंह के साथ कई शिक्षक कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे से मिलने पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बीएसयूएससी से बहाल नए शिक्षकों का अटका है वेतन शिक्षकों ने कुलसचिव से अपनी समस्या बताई। कहा कि उनकी औपचारिक सेवा संपुष्टि वर्तमान में सिंडिकेट से अंतिम...