गया, जनवरी 13 -- जिला शिक्षा कार्यालय का नजारा मंगलवार को पहली बार बेहद अलग दिखा। पंडाल में एक ओर डीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारी। दूसरी ओर शिक्षकों की भीड़। शिक्षकों की समस्याओं पर सुनवाई हो रही है। डीएम शशांक शुभंकर शिक्षकों की समस्या बारी-बारी सुनीं। गंभीर मामलों में ऑन स्पॉट कार्रवाई भी की। काम में मनमानी और लापरवाही को लेकर शिक्षा कार्यालय के तीन लिपिकों पर गाज गिरी। डीएम ने दो लिपिकों के वेतन पर तत्काल रोक लगाते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कई मामलों में लिपिक अंगिरा कुमार की लापरवाही बार-बार सामने आने पर उसके वेतन पर रोक लगाते हुए दूरस्थ प्रखंड शिक्षा कार्यालय में भेजने का निर्देश दिए हैं। साथ ही विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कराने का भी आदेश दिया। वेतन भुगतान पर रोक के साथ स्पष्टीकरण सुनवाई के क्रम में शिक्षक स्व: रमेश कुमार के पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.