मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर। राज्य के माध्यमिक-उच्चतर माध्यमिक, मदरसा, संस्कृत विद्यालय एवं वित्तरहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेतर कर्मियों की समस्याओं को लेकर तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी भूषण कुमार झा ने सोमवार को शिक्षामंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात की। उन्होंने सौंपे ज्ञापन में कहा कि नियोजित शिक्षक-शिक्षिकाओं का मार्च माह से वेतन लंबित है। मदरसा, संस्कृत विद्यालय, वित्तरहित के साथ-साथ सभी कोटि के माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षक-शिक्षिकाओं का बकाया भुगतान अविलंब किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...