अलीगढ़, जून 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह एवं जिला मंत्री राजेंद्र सिंह अत्री की अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं क़ो लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह से मुलाकात की। शिक्षक संघ ने अवगत कराया कि 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए सभी शिक्षकों का जीपीएफ का अंतिम भुगतान नहीं हुआ है। उनका भुगतान अविलम्ब कराया जाए। निलंबित शिक्षकों की बहाली गुण दोष के आधार पर की जाए, साथ ही कुछ निलंबित शिक्षकों की जांच आख्या खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा की मृत्यु हो जाने के कारण नहीं लग पाई, उनके स्थान पर अन्य खण्ड शिक्षा अधिकारी क़ो जांच अधिकारी बनाया जाए। जिन शिक्षक साथियों के चयन वेतनमान स्वीकृत होने हैं, उनके चयन वेतनमान स्वीकृत कर सूची जारी की जाए।...