बक्सर, मार्च 7 -- पेज-युवा के लिए ------ कई निर्णय विभाग ने डीईओ व संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर दिया निर्देश समस्या के निदान के लिए ई-शिक्षा कोष सॉफ्टवेयर विकसित किया था बक्सर, हमारे संवाददाता। कार्यालय से संबंधित समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर शिक्षक जिला मुख्यालय सहित विभाग के वरीय अधिकारियों के यहां चक्कर लगाते है। जिससे पठन-पाठन में समस्या आती है। साथ ही उन राज्य स्तर के अधिकारी भी परेशानी उठाते है। इसी को देखते हुए विभाग ने सख्त आदेश दिया है। ताकि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर किया जा सके। विभाग के स्तर से जारी गाइड लाइन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि शिक्षकों की समस्या के निदान के लिए ई-शिक्षा कोष सॉफ्टवेयर विकसित किया गया था। जिसमें शिक्षक अपनी समस्या रख सकते है। परंतु समीक्षा के दौरान यह सामने आया है कि ई-...