दरभंगा, अप्रैल 12 -- राजीव रंजन झा दरभंगा। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा की बैठक रविवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के सभागार में संघ के अध्यक्ष राकेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। यह बैठक जिला कार्यकारिणी के रूप में बुलाई गई थी।संघ के संयुक्त सचिव मनोज कुमार राय ने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। सभी सदस्यों से प्राच्य प्रभा की वार्षिक सदस्यता ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है।जिला स्तर पर शिक्षकों की समस्या पर गंभीरतापूर्वक कार्य करने की आवश्यकता को लेकर प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। परीक्षा संभाग की ओर से बेहतर कार्य करने को लेकर अधिकारी को लिखने की बात कही गई। शिक्षकों का आवास भत्ता, चिकित्सा अवकाश, मातृत्व अवकाश के भुगतान में अनियमितता को लेकर भी बैठक में गंभीरता से विचार किया गया। इस संबंध में विभाग से पत्राचार की बात भ...