हरदोई, अगस्त 7 -- हरदोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक फ्लेवर रेस्टोरेंट में प्रांतीय संयुक्त महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे जिलाध्यक्षों, मंत्रियों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षकों की लंबित समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों के चयन वेतनमान के लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण कराने पर जोर दिया गया। साथ ही जिले के शिक्षकों के एक दिन के रोके गए वेतन को शीघ्र जारी कराने की रणनीति बनाई गई। बिलग्राम विकासखंड के 32 शिक्षकों के रुके वेतन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। पदाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर वेतन जल्द जारी कराने की बात कही। संगठन की मजबूती और शिक्षकों की ए...