छपरा, अगस्त 8 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को लक्ष्मी नारायण लाइब्रेरी में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, शिक्षकों की समस्याओं तथा बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रस्तावित प्रमंडलीय समीक्षा बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रधान सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि संघ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके बावजूद कई समस्याएं अभी लंबित हैं। सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंड के शिक्षकों की समस्याओं को संकलित कर जिला कमेटी को सौंपने का निर्देश दिया गया। बैठक में संघ के प्रयास से शिक्षकों को नगर आवास भत्ता मिलने, मातृत्व अवकाश के दौरान वेतन बंद नहीं होने तथा शनिवार को विद्यालय में हाफ-डे की व्यवस्था लागू होने पर...