चंदौली, अप्रैल 4 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक शनिवार को नगर पालिका इंटर कालेज में हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन हुआ। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह ने कहा कि एनपीएस से ओपीएस में आने वाले शिक्षकों/कर्मचारियों की कटौती का पैसा शीघ्र उनके जीपीएफ खाते में शिक्षा विभाग हस्तांतरित करे। यदि इसमें लापरवाही और देरी हुई तो संगठन के शिक्षक डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षक जिनका पैसा किन्हीं कारणों से एनपीएस में कट रहा था अब वे शिक्षक ओपीएस में आ गए हैं। ऐसे में उनके पैसे को जल्द पुरानी पेंशन में समायोजित किया जाए। वहीं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याधर पांडेय ने कहा कि की जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की लेट-लतीफी ...