बगहा, मई 28 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय पश्चिम चंपारण जिले में विभिन्न शिक्षक संघो से जुड़े शिक्षक नेताओ ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी से वार्ता की। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर को शिक्षक नेताओं ने डीपीओ स्थापना कुमार अनुभव , किया डीपीओ माध्यमिक गार्गी कुमारी, डीपीओ पीएम पोषण योजना कुमकुम पाठक से जिला शिक्षा पदाधिकारी के सभागार में शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान पर वार्ता की। टीईटी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राहुल राज, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यालय सचिव मुकेश गुप्ता, विपिन प्रसाद आदि ने बताया कि जिले के शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं जैसे नियोजित और विशिष्ट शिक्षकों को प्रोन्नति, विशिष्ट शिक्षकों का बकाया महंगाई भत्ता अंतरवेतन, प्रधान शिक्षकों का वेतन संरक्षण के साथ उनका बकाया अंतरवेतन, आ...