महाराजगंज, फरवरी 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष केशवमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज स्थित शिक्षक भवन पर हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों की सभी समस्याओं का निराकरण करने की बात की। उन्होंने कहा कि संगठन का एकमात्र उद्देश्य शिक्षकों की समस्याओं का निवारण करना है। इसके लिए सभी अध्यक्ष व मंत्री अपने अपने विकास खण्डों में निरंतर प्रयास करते रहें। संचालन करते हुए जिला मंत्री सत्येंद्र मिश्र ने कहा कि 10 ब्लाकों के शिक्षकों का चयन वेतनमान आदेश कराया जा चुका है। बाकी 2 ब्लॉक के शिक्षकों का चयन वेतनमान आदेश तकनीकी कारणों से लंबित है। शीघ्र ही संगठन द्वारा प्रयास करके आदेश निर्गत करा दिया जाएगा। साथ ही प्रोन्नत वेतनमान,एरियर तथा अन्य समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.