मधुबनी, जनवरी 3 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जिले में शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए ऑन-स्पॉट निराकरण अभियान की शनिवार को शुरुआत हुई। डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर डीईओ अक्षय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सात जनवरी 2026 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक आयोजित होगा। इसके लिए अनुमंडलवार तय तिथि के अनुसार चार जनवरी को बेनीपट्टी अनुमंडल, पांच जनवरी को फुलपरास अनुमंडल, छह जनवरी को झंझारपुर अनुमंडल और सात जनवरी 2026 को मधुबनी सदर अनुमंडल क्षेत्र के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों की शिकायतों का ऑन-स्पॉट निराकरण किया जाएगा। विभिन्न तरह की समस्याओं का हुआ समाधान शनिवार को पहले दिन जयनगर अनुमंडल क्षेत्र के शिक्षकों की...