शिक्षकों की वेतन वृद्धि के लंबित देयकों के निस्तारण की मांग
झांसी, अगस्त 31 -- झांसी,संवाददाता। शिक्षकों की वेतन वृद्धि और लंबित देयकों के निस्तारण की मांग को लेकर लेखाधिकारी कार्यालय में धरना दिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की वेतन वृद्धि, अवशेष देयकों एवं चयन वेतनमान से संबंधित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित की ओर से जिला वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र भेजकर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। वहीं शिक्षकों की मांगों की उपेक्षा के चलते धरने पर बैठे और नारे लगाकर अपनी नाराजगी प्रकट की। कहा गया कि जुलाई 2026 से देय वार्षिक वेतन वृद्धि, लंबित अवशेष देयकों तथा चयन वेतनमान के प्रकरणों में शिक्षकों को अनावश्यक देरी और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने संबंधित मामलों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र भु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.