शिक्षकों की लंबित समस्या का जल्द हो समाधान
आगरा, जून 11 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के समक्ष शिक्षकों की समस्याएं रखीं। एक ज्ञापन भी दिया है। इसमें उन्होंने ब्लॉक स्तर पर लापरवाही बरतने वाले खंड शिक्षाधिकारी की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कसाना और प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार दीक्षित के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मिला। यहां उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं रखीं। इस मौके पर मुनेंद्र राठौर, मनोज शर्मा, राकेश शर्मा, मनीष कोहली, राघवेंद्र सिकरवार, दिनेश शर्मा, रंजीत सिंह चाहर, उमेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.