शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर प्राथमिक शिक्षक संघ का ज्ञापन
औरैया, जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा। संघ ने वेतन, समायोजन, कैशलेस चिकित्सा योजना और ब्लॉक स्तर पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। जिला अध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव और जिला मंत्री अरविंद राजपूत के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि कुछ विकास खंडों में अवकाश पर रहने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जा रहा है और वेतन वृद्धि भी लंबित रखी जा रही है, जो नियमों के विपरीत है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।
समायोजन सूची में विसंगतियों संघ ने हाल ही में जारी समायोजन सूची में बताई गई विसंगतियों को दूर करने, आयुष्मान कार्ड वाले शिक्षकों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिलाने तथा शिक्षामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.