सीतामढ़ी, जून 9 -- सीतामढ़ी। जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक के दौरान मंगलवार को विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने बिहार सरकार के उद्योग एवं खेल मंत्री को शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले के शिक्षकों और विद्यालयों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। श्री ब्रजवासी ने नियोजित एवं विशिष्ट शिक्षकों को समयबद्ध प्रोन्नति देने, वर्ष 1999-2000 में नियुक्त जिला संवर्ग के शिक्षकों को न्यायालय के आदेश के अनुसार प्रशिक्षित वेतनमान का लाभ दिलाने तथा प्रधान शिक्षक के रूप में योगदान देने वाले शिक्षकों के बकाया वेतन एवं अंतर-वेतन भुगतान की मांग की। यह भी पढ़ें- शिक्षकों के लंबित एरियर का हो शीघ्र भुगतान अन्यथा बड़ा आंदोलन साथ ही प्रधान शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों...