बहराइच, सितम्बर 25 -- फखरपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ फखरपुर की ओर से शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर अध्यक्ष मनोज उपाध्याय के नेतृत्व में बीईओ को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि ऑनलाइन छात्र उपस्थिति से जुड़ी व्यवहारिक समस्याओं का समाधान होने तक अनावश्यक दबाव न बनाया जाए। गणित एवं विज्ञान विषय के नवनियुक्त शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान कराने की मांग की। त्रुटिपूर्ण चयन वेतनमान में संशोधन, चयन वेतनमान के अवशेष का भुगतान, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सेवापंजिका को अद्यतन कराने, टीईटी एवं सीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की सेवापंजिका में आवश्यक अंकन कराने आदि मांग रखी। संघ ने विद्यालयों में सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करने तथा जलभराव की समस्या से प्रभावित विद्यालयों में मिट्टी पटान कराकर समस्या का समा...