शिक्षकों की मांगों का ज्ञापन रक्षा मंत्री को सौंपा
लखनऊ, मार्च 16 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के शिष्टमंडल ने बीते रविवार को लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। परिषद के अध्यक्ष आरके वर्मा और महामंत्री आरके निगम के नेतृत्व में उन्हें प्रदेश के कर्मचारियों और शिक्षकों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। रक्षा मंत्री से शिक्षकों की टीईटी के बारे में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से उत्पन्न समस्या, मृतक आश्रित नियमावली में किये गये अनावश्यक संशोधन, उर्दू बीटीसी सहित मृतक आश्रित शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया। शिष्टमंडल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष, दक्षिणांचल के अंचल प्रभारी प्रभात कुमार, आश्रित कल्याण समिति उप्र के संगठन मंत्री ओंकार सिंह, मीडिया प्रभारी अनुराग पांडेय के अलावा प्रदेश प्रवक्ता अजीत सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.