शिक्षकों की मांगें न मानने पर आंदोलन करेगा माध्यमिक शिक्षक संघ
काशीपुर, मई 31 -- जसपुर, संवाददाता। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन प्रांतीय बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जून के दूसरे सप्ताह में डोईवाला पब्लिक कॉलेज में संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। इसी दौरान देहरादून जनपद की नई जिला कार्यकारिणी का गठन एवं निर्वाचन भी संपन्न कराया जाएगा। बैठक में तदर्थ एवं पीटीए शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने तदर्थ और पीटीए शिक्षकों के विनियमितीकरण, डी-ग्रेड प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति, पीटीए शिक्षकों के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.