गिरडीह, जून 20 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। जमुआ एवं देवरी प्रखंड की सीमा पर स्थित किसगो आदर्श मध्य विद्यालय में 400 से अधिक नामांकित विद्यार्थियों के बावजूद शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। वर्तमान में विद्यालय में केवल दो शिक्षिकाएं और एक शिक्षक कार्यरत हैं जबकि यहां कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई संचालित होती है। विद्यालय में पूर्व से प्रतिनियोजित शिक्षक शिशिर कुमार का प्रतिनियोजन समाप्त किए जाने के निर्णय पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विद्यालय में यह फैसला बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर डालेगा। बतला दें कि विद्यालय में कुल 418 विद्यार्थी नामांकित हैं। शिक्षकों की संख्या कम होने के कारण ऐसे में विषयवार शिक्षण संभव नहीं हो पा रहा है और कई बार संयुक्त कक्षाएं सं...