चाईबासा, मई 8 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता । जगन्नाथपुर में बाल अधिकार सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 (आरटीई एक्ट) के तहत शिक्षकों की बहाली तथा विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन से पूर्व जगन्नाथपुर पंचायत भवन में बड़ी संख्या में मंच के पदाधिकारी, अभिभावक एवं ग्रामीण एकत्रित हुए। इसके बाद पंचायत भवन से रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग हाथों में तख्तियां एवं मांगों से संबंधित बोर्ड लिए हुए जगन्नाथपुर मुख्य चौक, राम महावीर मंदिर रोड एवं विशाल टोला होते हुए पुनः मुख्य चौक पहुंचे। वहां से पदयात्रा करते हुए सभी अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट के समक्ष धरने पर बैठ गए。

धरने का उ...