भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर। प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश सचिव राणा कुणाल सिंह ने भागलपुर जिले में पंचायतीराज एवं नगर निकाय के साथ-साथ विशिष्ट एवं विद्यालय अध्यापक को प्रोन्नति देने संबंधी डीपीओ स्थापना के निर्णय का स्वागत किया। वहीं इस निर्णय से विशिष्ट शिक्षकों एवं विद्यालय अध्यापकों ने भी खुशी जाहिर की है। प्रदेश सचिव ने बताया कि स्थानीय निकाय अंतर्गत 12 वर्ष की सेवा पूरा करने वाले शिक्षकों को लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...