पटना, जनवरी 6 -- राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को लंबित प्रोन्नति तथा वेतन विसंगति निष्पादन और वेतन वृद्धि जैसे मामलों के लिए जिला कार्यालयों से लेकर मुख्यालय तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसी माह से हर जिले में कैंप लगाकर शिक्षकों की तमाम समस्याओं का समाधान होगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश जारी किया गया। इससे पहले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने समीक्षा बैठक में पाया कि सरकारी विद्यालयों के 98 प्रतिशत शिक्षकों को दिसंबर के वेतन का भुगतान कर दिया गया है। इस पर उन्होंने बचे शिक्षकों को एक सप्ताह के अंदर वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने एसी-डीसी बिल का समायोजन नहीं करने एवं उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं सौंपने के मामलों को काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.