मधुबनी, फरवरी 2 -- मधवापुर। प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों की प्रोन्नति से संबंधित अभिलेखों को अपडेट कराने की मांग बीईओ से नियोजित शिक्षक संघ के वरीय उपाध्यक्ष हीरा प्रसाद ने की है। उन्होंने बीईओ को पत्र लिखकर कहा है कि नियोजित शिक्षकों की कालवद्ध प्रोन्नति सूची बीडीओ द्वारा मांगी गयी है। प्रखंड कार्यालय को सूची उपलब्ध कराने से पहले परमोशन लिस्ट से संबंधित कई दस्तावेजों को अपडेट कराना जरूरी है। इसलिए इस कार्य के लिए संबंधित व्यक्ति को अधिकृत किया जाय।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...