भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (भुस्टा) ने राज्य के 208 नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेजों में वर्तमान शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। संघ के महासचिव प्रो. जगधर मंडल ने महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति को पत्र भेजकर इस निर्णय पर पुनर्विचार का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि टीएमबीयू सहित राज्य के विश्वविद्यालयों में पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी है। सीबीसीएस प्रणाली के तहत 8 सेमेस्टर की कक्षाओं और मूल्यांकन का बोझ एक-दो शिक्षकों के भरोसे है। ऐसे में वर्तमान शिक्षकों को नए कॉलेजों में भेजने से मौजूदा शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाएगी। यह भी पढ़ें- 70 अतिथि शिक्षक सेवा से विरमित, पुनर्नियोजन तक करना होगा इंतजार संघ ने मांग की है कि नए कॉलेजों में प्रति...