कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विधनू को शिक्षा निदेशक (बेसिक), प्रयागराज ने विभागीय आदेशों की अवहेलना, स्वेच्छाचारिता, शिक्षकों की प्रताड़ना करने और विभागीय बैठकों में अनुपस्थित रहने के आरोप में सोमवार को निलंबित कर दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद इसकी संस्तुति की थी। इसकी पुष्टि बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने की है। निलंबन के बाद प्रकरण की जांच के लिए मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को पदेन जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कानपुर नगर से संबद्ध कर दिया गया है। निलंबन आदेश जारी होने के बाद इसे तत्काल प्रभाव से अमल में लाया गया है। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामता राम पाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर नगर...