रामपुर, अप्रैल 22 -- रामपुर। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जनगणना प्रशिक्षण में जुटे शिक्षकों ने एक सराहनीय पहल करते हुए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न रहकर प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रेरक उदाहरण बन गया। कार्यक्रम की अगुवाई खंड शिक्षा अधिकारी मदन लाल वर्मा ने की। उनके मार्गदर्शन में सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यहां शिक्षक राकेश विश्वकर्मा, मास्टर ट्रेनर सौरभ सिंह एवं जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, फिरासत खान, फुरकान मोहम्मद, एकता, सिद्धांत, अभिलाषा वर्मा, इंद्रजीत, अर्चना, अनुसेन्द्र चौहान, शालिनी रावत आदि रहे। यह भी पढ़ें- हरित संकल्प की गूंज, बमनपुरी स्टेडियम बना पर्यावरण संरक्षण का कें...