अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज छेरत में शिक्षकों व कर्मचारियों के 42 पद रिक्त होने के संबंध में कॉलेज प्रशासन द्वारा शासन को पत्र भेजा गया है। प्राचार्य राम आशीष यादव ने बताया कि पदों के सृजन, अनुमोदन व भर्ती से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। अब नियुक्ति से संबंधित निर्णय शासन स्तर पर अपेक्षित है। कॉलेज प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई, अस्पताल की ओपीडी एवं रोगियों की सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...