कोडरमा, मई 12 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के उच्च विद्यालय बासोडीह में मंगलवार को टीचर नीड असेसमेंट कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक आवश्यकताओं और दक्षताओं का आकलन करना है, ताकि भविष्य में उनकी जरूरत के अनुसार प्रभावी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके। यह आकलन पूरी तरह डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किया जा रहा है। प्रखंड के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए इसमें शामिल होना अनिवार्य किया गया है। उल्लेखनीय है कि शिक्षकों का यह नीड असेसमेंट तीसरी बार कराया जा रहा है। प्रत्येक बैच में 75-75 शिक्षकों को शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- टीचर नीड असेसमेंट में पहले दिन 2100 शिक्षकों ने लिया भाग कार्यक्रम की निगरानी और सफल संचालन के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर के कई अधिकारी ...