शिक्षकों की गर्मी की छुट्टियों पर लगा ग्रहण
बदायूं, मई 23 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात शिक्षकों के लिए इस बार गर्मी की छुट्टियां केवल कैलेंडर तक ही सीमित रहने वाली हैं। जिले में जून माह के दौरान होने वाली विभिन्न महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं और जनगणना कार्यों के चलते शिक्षकों को जिले में रहकर ही काम करना होगा। विभाग की इस सख्ती से शिक्षकों की छुट्टियों की योजनाओं पर पानी फिरता नजर आ रहा है। जिले में लेखपाल भर्ती, बीएड प्रवेश परीक्षा, आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती, राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती और यूपीटेट जैसी बड़ी परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। इन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए शिक्षकों की ड्यूटी अनिवार्य की गई है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में जनगणना कराए जाने के विरोध में उतरे शिक्षक इसके अतिरिक्त, स्वगणना के बाद होने वाले मकान सूचीकरण कार्य में भी शिक्षकों को प्रगणक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.