चाईबासा, मई 3 -- चाईबासा। कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित झारखंड प्राथमिक विद्यालय स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 के सफल स्नातक इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (कक्षा 1 से 5) तथा स्नातक प्रशिक्षित आचार्य कक्षा 6 से 8 के सफल अनुशंसित अभ्यर्थियों के काउंसलिंग 4 मई को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में आयोजित होगा। सभी सफल अभ्यर्थियों को अपनी आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। शिक्षकों की काउंसलिंग सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...