देवरिया, मार्च 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय एसोसिएशन की बैठक रविवार को विकास भवन परिसर में हुई। जिसमें शिक्षक के अभाव में बच्चों की शिक्षा पर पड़ प्रभाव को लेकर चर्चा की गई। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मिश्रीलाल ने कहा कि सरकार के गलत शिक्षा नीति के कारण सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों के सेवानिवृत्ति के उपरांत रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो रही है, जिससे विद्यालय शिक्षक विहिन हो रहे हैं। जिसका असर गरीब, मजदूर व दलित वर्ग के बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। प्रांतीय संगठन मंत्री ब्रजकिशोर राय ने कहा कि सरकार के भेदभाव नीति के कारण अनुसूचित जाति विद्यालयों में अध्यनरत छात्र- छात्राएं यूनिफार्म, जूता- मोजा, स्वेटर से वंचित हैं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.