बागेश्वर, अप्रैल 10 -- बागेश्वर,देवेंद्र पांडे। राजकीय इंटर कॉलेज असों में शिक्षकों और प्रशासनिक पदों की भारी कमी का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में अभिभावकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया है। शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान संदीप असवाल ने कहा कि विद्यालय क्षेत्र के चार गांवों का एकमात्र शिक्षा केंद्र है, जहां वर्तमान में 201 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शिक्षण कार्य नाम मात्र का रह गया है। विद्यालय में कुल नौ प्रवक्ता पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल एक स्थायी शिक्षक ही कार्यरत हैं। शेष आठ पद रिक्त होने से कई विषयों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो चुकी है, जिससे छात्रों के भविष्य पर संकट मंडरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.