शिक्षकों की कमी से जूझ रहा बेतालघाट कन्या इंटर कॉलेज, व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा
नैनीताल, जुलाई 24 -- गरमपानी, संवाददाता। वर्षों से शिक्षकों की भारी कमी झेल रहे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट में छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। विद्यालय में अधिकांश विषयों के प्रवक्ता पद खाली होने से शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। इस गंभीर समस्या को लेकर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा भंडारी के नेतृत्व में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर जल्द नियुक्तियां करने की मांग की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष भंडारी ने बताया कि करीब 184 छात्राएं विद्यालय में अध्ययनरत हैं, लेकिन 9 विषयों में से 8 प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान समेत कई महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। संगठन का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.