धनबाद, जुलाई 28 -- भौंरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय झरिया शिक्षकों की कमी और प्रशासनिक समस्याओं से जूझ रहा है। सोमवार शाम झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने विद्यालय का दौरा कर इन समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान स्कूल की वार्डेन सुनीता साव ने विद्यालय और छात्राओं को आ रही परेशानियों को प्रमुखता से विधायक के सामने रखा। वार्डेन ने बताया कि विद्यालय में कुल 453 छात्राएं नामांकित हैं। यहां 7 शिक्षक कार्यरत थे, जिनमें से दो ने काम छोड़ दिया है। वर्तमान में मात्र 3 शिक्षकों के भरोसे ही इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं का पठन-पाठन चल रहा है। सबसे बदतर स्थिति नौवीं और 10वीं कक्षा की छात्राओं की है, जिनके लिए अंग्रेजी और सोशल साइंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक ही उपलब्ध नहीं हैं।

विद्यालय की स्थिति नए नियमों के तहत अब स्कूल प्रबंधन...