भागलपुर, जून 13 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जेएलएनएमसीएच में एमबीबीएस कोर्स के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने की कवायद हो रही है। इसके लिए एनएमसी की टीम कभी भी निरीक्षण के लिए भागलपुर आ सकती है। प्रस्ताव के अनुसार एमबीबीएस कोर्स में 120 से बढ़ाकर 150 सीट करने का प्रस्ताव है। मेडिकल कॉलेज में इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। लेकिन सबसे अहम है मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों यानि डॉक्टरों की संख्या। क्योंकि जेएलएनएमसीएच में स्वीकृत पदों के मुकाबले 561 डॉक्टर कम हैं। स्वीकृत पद 665 है जबकि कार्यरत महज 104 डॉक्टर हैं। सरकार ने जेएलएनएमसीएच में चरणबद्ध तरीके से एमबीबीएस कोर्स में सीटों की संख्या 250 करने की घोषणा कई साल पहले ही की है। इसके लिए धीरे-धीरे संसाधन भी बढ़ाए जा रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों की संख्या दिनों दिन घटती जा रही है। यह भी पढ़ें- जेएलएनएमसी...