विकासनगर, मार्च 19 -- उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन सहसपुर ने गुरुवार को बैठक कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 24 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह रावत ने कहा कि विकासखंड के कई प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। 26 पद रिक्त होने के कारण शैक्षिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वर्तमान में एक-एक शिक्षक के भरोसे स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिससे शिक्षण कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। संघ ने मांग की है कि तीन अप्रैल तक सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाए। इसके अलावा विद्यालयों में शिक्षकों की ड्यूटी दिवसवार तय करने तथा सभी स्कूलों में समुचित स्टाफ उपलब्ध कराने की...