रांची, जून 29 -- मांडर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मांडर इकाई ने सोमवार को मांडर महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी और शैक्षणिक अव्यवस्थाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला संयोजक दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रभारी प्राचार्य मंजू मिंज को 9 सूत्री मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में उर्दू, नागपुरी व कॉमर्स समेत विभिन्न विषयों में प्रोफेसरों की नियुक्ति, नए भवन में नियमित कक्षाएं, पीजी नामांकन की पुनः शुरुआत, स्वच्छ पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, परिसर सुरक्षा, छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा कर्मी, स्वच्छ शौचालय और सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की व्यवस्था की मांग की गई। प्राचार्य से वार्ता के बाद छात्रों ने महाविद्यालय से आश्रम चौक तक आक्रोश मार्च निकाला और राज्य सरकार, स्थानीय सांसद तथा विधायक का विरोध किया। इस द...