बेगुसराय, फरवरी 18 -- बीहट। तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान मध्य विद्यालय बीहट में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। तेघड़ा विधायक ने कक्षा 6 से आठ तक के लिए गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत विषयों के लिए छात्र-शिक्षक अनुपात के अनुरूप विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों के पदस्थापन की मांग की। विद्यालय के एचएम रंजन कुमार ने बताया कि नियुक्ति, सामंजन एवं स्थानान्तरण की हर प्रक्रिया में सक्षम अधिकारियों को विद्यालय में शिक्षकों की जरूरत से अवगत कराया गया लेकिन आज तक उनके विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। शिक्षकों के अभाव में वर्ग संचालन में काफी परेशानी हो रही है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.