लखनऊ, सितम्बर 5 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों से यूपी के शिक्षकों को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।केशव ने कहा कि अपने अथक परिश्रम, समर्पण, नवाचार, रचनात्मकता एवं उत्कृष्ट कार्यकुशलता के माध्यम से सभी सम्मानित शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी उपलब्धि न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि देशभर के शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। कौशांबी की शालिनी कुशवाहा ने तकनीक और रचनात्मकता के समन्वय से शिक्षण को अधिक प्रभावी व विद्यार्थियों के लिए रुचिकर बनाने की दिशा में अनुकरणीय कार्य किया है। उनके नवाचारी प्रयासों ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई मिसाल कायम की है।उन्होंने यह भी पढ़ें- पढ़ाने के अनूठे अंदाज़ और नवाचार से जीता राष्ट्री...