भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में पूर्व कुलपति के कार्यकाल में स्थानांतरित तीन शिक्षकों का तबादला वापस लेने को लेकर जल्द ही निर्णय होगा। इसके लिए कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की बैठक बुधवार को होगी। कमेटी ने जिन नामों को चुना है, उसमें पीजी इतिहास विभाग में विवाद के बाद जेपी कॉलेज नारायणपुर भेजे गए डॉ. केके मंडल, पीजी हिंदी से जेपी कॉलेज भेजे गए डॉ. दिव्यानंद और डॉ. सुरेश बिंदु का नाम शामिल है। कमेटी की संयोजक डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह हैं, जबकि सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा एवं डॉ. मुस्फिक आलम सदस्य के रूप में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...